Health Encyclopedia
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z A-Z Listings

थायरॉयड की समस्याओं का उपचार करना

आपके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ने आपको थायरॉयड की समस्या होने की पुष्टि की है। वे उपचार योजना बनाने के लिए आपके साथ काम करेंगे। भले ही आपको लक्षण न हों, तब भी सही देखभाल प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। ये सबसे आम प्रकार थायरॉयड विकार और उनके उपचार हैं।

इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट के साथ स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एक महिला से बात करता हुआ।

हाइपोथायरॉयडिज्म का उपचार करना

हाइपोथायरॉयडिज्म एक कम-सक्रिय (अंडरएक्टिव) थायरॉयड है। इसका कोई उपचार नहीं है। लेकिन उपचार द्वारा अधिकांश या सभी लक्षणों को कम किया जा सकता है। उपचार दैनिक थायरॉयड हार्मोन की गोलियों से किया जाता है। ये गोलियाँ उस हार्मोन की जगह ले लेती हैं जो आपका थायरॉयड नहीं बनाता है। आपको संभवतः जीवन भर एक दैनिक गोली लेने की आवश्यकता होगी।

हार्मोन के सही स्तर तक पहुँचने के लिए आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपकी खुराक बदलेगा। थायरॉयड हार्मोन की गोली खाली पेट लें। इसे अन्य दवाओं के बिना लें। और इसे हर दिन एक ही समय पर लें। यह इस बात को सुनिश्चित करने के लिए है कि यह उसी तरह काम करती है जैसा इसे करना चाहिए।

समय के साथ, आपकी खुराक बदली जा सकती है। यदि खुराक आपके लिए सही है तो दवा के कुछ दुष्प्रभाव होते हैं। लेकिन यदि खुराक बहुत अधिक है तो आपको अतिसक्रिय थायरॉयड के लक्षण हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • घबराहट (नर्वसनेस)

  • चिड़चिड़ी मनोदशा

  • हृदय की तीव्र या अनियमित धड़कन

  • कंपन (कँपकँपी)

  • नींद आने में परेशानी

  • भुरभुरे बाल

यदि खुराक बहुत कम है तो आपको कम-सक्रिय थायरॉयड के लक्षण हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • कम ऊर्जा

  • तंद्रा

  • स्मृति संबंधी समस्याएँ

  • भार बढ़ना

यदि आपको थायरॉयड की समस्या के कोई भी लक्षण हैं तो अपने प्रदाता को बताएँ। यदि आपको कोई नई दवा दी गई है तो उसे यह भी बताएँ। यदि आप कोई एस्ट्रोजन या टेस्टोस्टेरोन लेते/ती हैं तो उसे बताएँ। ये थायरॉयड हार्मोन की खुराक को आपके लिए सही खुराक से बदल देंगे। यदि आप गर्भवती हैं तो आपकी खुराक को बढ़ाने की भी आवश्यकता होगी।

हाइपरथायरॉयडिज्म का उपचार करना

हाइपरथॉयरॉइडिज़्म एक अति-सक्रिय (ओवर-एक्टिव) थायरॉयड है। उपचार में शामिल हैं:

  • थायरॉयड-रोधी दवा। यह आपकी थायरॉयड ग्रंथि द्वारा बनाए जाने वाले थायरॉयड हार्मोन की मात्रा को कम कर सकता है। इस दवा से प्रतिक्रियाएँ दुर्लभ हैं। लेकिन कुछ मामलों में, यह श्वेत रक्त कोशिकाओं में असुरक्षित गिरावट का कारण बन सकती है। इससे जिगर ख़राब भी हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें। यदि इस दवा को लेने के दौरान आपको बुखार या गले में खराश है तो तुरंत अपने प्रदाता को बताएँ।

  • रेडियोधर्मी आयोडीन पृथक्करण। यह सबसे आम उपचार है। यह रेडियोधर्मी आयोडीन की एक गोली या तरल खुराक लेकर किया जाता है। यह उन थायरॉयड कोशिकाओं को नष्ट कर देती है जो बहुत अधिक हार्मोन बना रही होती हैं। इस उपचार के बाद आपको थायरॉयड हार्मोन की दैनिक गोलियों की आवश्यकता हो सकती है।

  • सर्जरी। इसके द्वारा आपकी थायरॉयड ग्रंथि के हिस्से को या उसे पूरी तरह से हटा दिया जाता है। सर्जरी के बाद, आपको रोजाना थायरॉयड हार्मोन की गोलियाँ लेने की आवश्यकता हो सकती है।

  • बीटा-ब्लॉकर्स। उपरोक्त उपचारों को अकेले उपयोग किया जा सकता है। या उन्हें बीटा-ब्लॉकर्स के साथ उपयोग किया जा सकता है। ये वे दवाएँ हैं जो बहुत अधिक थायरॉयड हार्मोन के कारण होने वाले लक्षणों को कम कर सकती हैं।

गाँठों (नोड्यूल्स) का उपचार

यदि आपको गैर-कैंसर (सौम्य) नोड्यूल हैं तो हो सकता है कि आपको तुरंत उपचार की आवश्यकता न हो। इसके बजाय, आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नियमित जाँच और अल्ट्रासाउंड परीक्षणों की सलाह दे सकता है। यह इस बात को देखने के लिए है कि क्या नोड्यूल बढ़ते हैं। आपको थायरॉयड हार्मोन की खुराक लेने की आवश्यकता हो सकती है। यह नोड्यूल्स को सिकोड़ने में सहायता करने के लिए है। यदि आपको अन्य उपचार की आवश्यकता है तो इसमें शामिल हो सकते हैं:

  • थायरॉयड-रोधी दवा। यदि कोई सौम्य थायरॉयड नोड्यूल अति-सक्रिय थायरॉयड का कारण बन रहा है तो आपका प्रदाता पहले इस दवा से इसका उपचार कर सकता है। यदि यह काम नहीं करती है तो आपको नीचे दिए गए उपचारों में से 1 की आवश्यकता हो सकती है।

  • रेडियोधर्मी आयोडीन पृथक्करण। यह हाइपरथायरॉयडिज्म के लिए सबसे आम उपचार है। यह रेडियोधर्मी आयोडीन की एक गोली या तरल खुराक लेकर किया जाता है। यह उन थायरॉयड कोशिकाओं को नष्ट कर देती है जो बहुत अधिक हार्मोन बना रही होती हैं। इस उपचार के बाद आपको थायरॉयड हार्मोन की दैनिक गोलियों की आवश्यकता हो सकती है।

  • रेडियोफ्रीक्वेंसी ऐब्लेशन। यह एक न्यूनतम आक्रामक प्रक्रिया है जो कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए गर्मी का उपयोग करती है। त्वचा के माध्यम से या एक कट (चीरा) के माध्यम से और ऊतक में एक पतली सुई ले जाने के लिए इमेजिंग टेस्ट्स का उपयोग किया जाता है। उच्च-आवृत्ति ऊर्जा सुई से होकर गुज़रती है। इसके कारण आस-पास के ऊतक गर्म हो जाते हैं और आस-पास की कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं। स्वस्थ कोशिकाएँ नष्ट नहीं होती हैं।

  • सर्जरी। यह लक्षण पैदा करने वाले नोड्यूल्स का उपचार करने के लिए किया जा सकता है लक्षणों में घुटन या निगलने में परेशानी शामिल हो सकती है। सर्जरी द्वारा आपकी थायरॉयड ग्रंथि के हिस्से को या उसे पूरी तरह से हटा दिया जाता है। सर्जरी के बाद, आपका रेडियोधर्मी आयोडीन अपक्षरण किया जा सकता है। आपको दैनिक थायरॉयड हार्मोन की गोलियों की भी आवश्यकता हो सकती है।

यदि आपका रेडियोधर्मी आयोडीन अपक्षरण हुआ है

रेडियोधर्मी आयोडीन अपक्षरण में विकिरण की थोड़ी सी मात्राओं का उपयोग किया जाता है। लेकिन यह एक सुरक्षित उपचार है। आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपसे किसी भी जोखिम और संभावित समस्याओं के बारे में बात करेगा। आप संभवतः चिकित्सालय में आयोडीन प्राप्त करेंगे/गी और उसी दिन घर चले जाएँगे/चली जाएँगी। आपको और दूसरों को विकिरण से जोखिम बहुत कम है। लेकिन आपको कुछ दिनों तक अन्य लोगों से दूर रहने की आवश्यकता हो सकती है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं से दूर रहना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

Online Medical Reviewer: Chris Southard RN
Online Medical Reviewer: Marianne Fraser MSN RN
Online Medical Reviewer: Melinda Murray Ratini DO
© 2000-2025 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.
Powered by Krames by WebMD Ignite
About StayWell | Terms of Use | Privacy Policy | Disclaimer