कोरोनरी धमनी रोग (CAD) को समझना
आपका हृदय एक मांसपेशी है। सही ढंग से काम करने के लिए, इस मांसपेशी को ऑक्सीजन की एक स्थिर आपूर्ति की ज़रूरत होती है। कोरोनरी धमनियाँ रक्त वाहिकाएँ होती हैं जो हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन-समृद्ध रक्त भेजती हैं। कोरोनरी धमनी रोग (CAD) तब होता है जब इन रक्त वाहिकाओं में कोई समस्या होती है।

स्वस्थ धमनी। एक स्वस्थ कोरोनरी धमनी में कोई अवरोध नहीं होता है। इस से रक्त आसानी से बहता है। स्वस्थ धमनियाँ उस समस्त ऑक्सीजन-समृद्ध रक्त की आपूर्ति कर सकती हैं जिनकी आपके हृदय की मांसपेशियों को आवश्यकता होती है।
 |
स्वस्थ धमनी |
क्षतिग्रस्त धमनी। कुछ चीज़ें धमनी के अस्तर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इनमें धूम्रपान, उच्च रक्तचाप और उच्च रक्त शर्करा शामिल हैं। CAD तब शुरू होता है जब यह क्षति धमनी की दीवार के साथ प्लाक के निर्माण का परिणाम देती है। प्लाक कोलेस्ट्रॉल और अन्य फैटी डिपॉज़िट्स से बना पदार्थ है। प्लाक आपके हृदय की मांसपेशियों तक रक्त को भेजने वाली धमनियों को सँकरा कर देता है। इसे धमनीकलाकाठिन्य (एथेरोस्क्लेरोसिस) कहा जाता है।
 |
क्षतिग्रस्त धमनी |
सँकरी धमनी। जैसे-जैसे अधिक प्लाक का निर्माण होता है, धमनी को आपके हृदय की मांसपेशियों को उस समय रक्त भेजने में परेशानी होती है जब उसे इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है, जैसे कि व्यायाम के दौरान। हो सकता है कि ऐसा होने पर आपको कोई लक्षण महसूस न हो। या आपको आपके सीने, जबड़े, गर्दन, पीठ, या बाँह में दाब, जकड़न, पीड़ा, या दर्द महसूस हो सकता है। यह एंजाइना कहलाता है।
 |
सँकरी धमनी |
ब्लॉक हुई धमनी। प्लाक का एक टुकड़ा टूट सकता है। यह टूटा हुआ प्लाक कहलाता है। यह धमनी को पूरी तरह से अवरुद्ध कर सकता है। लेकिन अक्सर, टूटे हुए प्लाक के टुकड़े पर रक्त का थक्का बन जाता है। ये सब मिलकर संकुचित धमनी को अवरुद्ध कर देते हैं। तब रक्त हृदय की मांसपेशी तक नहीं पहुँच पाता है। तुरंत ही, हृदय की मांसपेशी का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है और काम करना बंद कर देता है। आप अपने सीने में या उसके आसपास तीव्र दबाव या दर्द महसूस कर सकते हैं। यह हार्ट अटैक (एक्यूट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।
 |
ब्लॉक हुई धमनी |